उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

वार्ड नंबर 9 में विकास की दस्तक, सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से जनता में खुशी की लहर

सभासद मेहरबान के प्रयास लाए रंग, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

 

इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा के वार्ड नंबर 9 के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होते ही वार्डवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि वार्ड की सड़क काफी समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय सभासद मेहरबान ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किए और अधिकारियों के समक्ष जनता की मांग को मजबूती से उठाया। आखिरकार उनके प्रयास सफल हुए और सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सभासद मेहरबान ने चुनाव के दौरान जो वादा किया था, उसे पूरा करके जनता का विश्वास और मजबूत किया है। सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि वार्ड के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

 

इस अवसर पर सभासद मेहरबान ने कहा कि “जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। वार्ड नंबर 9 को विकास की नई पहचान दिलाने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं और आगे भी हर जरूरी विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।”

 

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभासद मेहरबान का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्य देखने को मिलेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button