उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार” में पिरान कलियर पुलिस का सख्त एक्शन, शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

“ऑपरेशन प्रहार” में पिरान कलियर पुलिस का सख्त एक्शन, शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की सक्रियता और सख्त रवैये की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने नया पुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने आल्टो कार संख्या UP14AU3617 को रोककर जांच की। वाहन चालक धीरज पुत्र हुकम सिंह निवासी कलाली थाना नहरौर जिला बिजनौर संदिग्ध अवस्था में मिला।

पुलिस द्वारा एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया। साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने पिरान कलियर पुलिस की तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सड़क हादसों में कमी आएगी और लोगों में कानून का भय भी बना रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button