उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

नगर पंचायत इमलीखेड़ा से भाजपा नेता प्रमोद सैनी ने राज्य मंत्री आदेश सैनी का किया भव्य स्वागत

। नगर पंचायत इमलीखेड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सैनी ने नवनियुक्त राज्य मंत्री आदेश सैनी के आवास पर पहुंचकर उनका फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राज्य मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

प्रमोद सैनी ने कहा कि आदेश सैनी को मिली नई जिम्मेदारी समाज और संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य मंत्री के रूप में वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी राज्य मंत्री आदेश सैनी का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button