हरिद्वार यूनिवर्सिटी, रुड़की में Applied Science, Computer Science एवं Computer Science Engineering विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक तकनीकी महोत्सव “TECHSANGRAM-2026” का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन कल संपन्न होगा, जिसमें अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह (Prize Distribution) आयोजित किया जाएगा।
इस भव्य तकनीकी आयोजन में कुल 157 टीमों एवं 644 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में B.Tech, BCA, MCA एवं Applied Science सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों ने अपनी नवाचारी सोच एवं तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से Applied Science विभाग द्वारा 32 नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए। TECHSANGRAM-2026 ने छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अपनी प्रोजेक्ट-आधारित सीख को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया। प्रदर्शनी में Internet of Things (IoT), Artificial Intelligence (AI), Machine Learning (ML), Computer Networking तथा विभिन्न हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर आधारित प्रोजेक्ट्स के लाइव प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया। कल के कार्यक्रम में Nursing, Pharmacy एवं Management विभागों के प्रोजेक्ट्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे यह आयोजन और अधिक व्यापक रूप लेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के
अध्यक्ष सीए एस. के. गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का युग तकनीक का युग है, और ऐसे आयोजन छात्रों को न केवल नई तकनीकों से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। TECHSANGRAM जैसे मंच विद्यार्थियों में नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम हैं।” वहीं Pro Vice Chancellor Dr. Aadesh Aryaने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “Computer Science एवं Applied Science के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को समझना और अपनाना आज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें उद्योग के अनुरूप तैयार करते हैं।” इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (HOD) ने कहा कि
“TECHSANGRAM छात्रों को नवाचार, शोध एवं व्यावहारिक ज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। Applied Science विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता एवं शोध दृष्टिकोण का प्रमाण हैं।” कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. हिमांशु वर्मा, डॉ. रोहित कुमार एवं डॉ. एकता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही, फैकल्टी मेंटर्स सुश्री मृणालिनी, , सुश्री सुमन, गौरव कुमार एवं डॉ. सुलोचना द्वारा छात्रों को प्रोजेक्ट निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
Applied Science विभाग से वंश, विवेक, सिद्धांत, प्रशांत, आयुष, हिमांशु, दीपांशु, रिमझिम, स्नेहा एवं सम्मीराज सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। TECHSANGRAM-2026 में छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स ने न केवल उनकी तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित किया, बल्कि वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान की दिशा में उनकी सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता को भी उजागर किया। प्रत्येक प्रोजेक्ट का मूल्यांकन उसकी नवीनता, व्यावहारिकता एवं प्रस्तुति के आधार पर किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा आयोजन समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



