अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेशदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में institution innovation cell द्वारा एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला सकारात्मक कौशलों का विकास और पेशेवर करियर में सफलताः

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में institution innovation cell द्वारा एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला सकारात्मक कौशलों का विकास और पेशेवर करियर में सफलताः

कल हरिद्वार यूनिवर्सिटी में institution innovation cell द्वारा अर्न्तगत एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन श्री सोनू प्रकाश (प्रेरक वक्ता और कम्प्यूटिंग) द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पेशेवर करियर में सफलता प्राप्ति के लिए सकारात्मक कौशलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

 

इस कार्यशाला में हरिद्वार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस के गुप्ता और उपाध्यक्ष नमन बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच, मेहनत और आत्मविश्वास की शक्ति से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डी.बी. सिंह ने सफलता प्राप्ति के लिए मानसिकता और सोच का विकास कैसे किया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की।

 

उन्होंने बताया कि सकारात्मक मानसिकता, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य की स्पष्टता से कोई भी चुनौती पार की जा सकती है। कार्यक्रम में प्रो0वो0सी0 चांसलर डॉ. आदर्श के आर्य ने भी सफलता के लिए आवश्यक मानसिकता और योग्यताओं के बारे में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सही दृष्टिकोण और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं, जो किसी भी व्यक्ति को अपने सपनों को साकार करने में मदद कर सकते हैं। इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उन्हें अपने पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सकारात्मक कौशलों के विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहवर्धक संदेशों और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजिस्ट्रार सुमित चौहान, डायरेक्टर विपिन सैनी, डॉ0 यशवीर सिंह, डॉ0 रोहित, प्रौ. सोनिया शर्मा, प्रो0 डॉ सुमित कुमार, डॉ0 एकता जैन, प्रो0 मानसी, प्रो0 सुलोचना, प्रो0 मिरनालनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button