रिपोर्ट अभिषेक सैनी
आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर नगर पंचायत इमली खेड़ा में में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 100 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें छायादार और फलदार वृक्षों की विभिन्न प्रजातियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी द्वारा नीम के पौधे का रोपण किया गया


वृक्षारोपण कार्यक्रम मेंनगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने हाथों से पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को साकार किया। इस पहल का उद्देश्य कार्यालय परिसर को हराभरा बनाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा हरियाली को बढ़ावा देना है। नगर पंचायत सभासद प्रतिनिधि शिवकुमार सैनी साहब सिंह सैनी मोहित चौधरी शुभम सैनी ललित कुमार अभिषेक रजत प्रीति गुड़िया आदि लोग मौजूद रहे



