भाजपा रुड़की जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के सह-संयोजक बने नीरज सैनी, वरिष्ठ नेताओं ने आवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी रुड़की जिला खेलकूद प्रकोष्ठ में नीरज सैनी को सह-संयोजक मनोनीत किए जाने पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी, सैनी महापंचायत उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी, प्रदेश महासचिव शिव कुमार, मुल्कीराज सैनी, रजनीश सैनी, बिजेंद्र सैनी, मेघराज प्रधान, राजू सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नीरज सैनी के मनोनयन को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण का सम्मान बताते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त सह-संयोजक नीरज सैनी ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का स्नेह, मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का विश्वास उन्हें संगठन और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज सैनी अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।




