उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

नगर पंचायत इमली खेड़ा मैं राजनीति का नया खेल वार्ड 9 सभासद मेहरबान अली नहीं कर रहे जनता के काम कब तक चलेगा यह खेल

जनता पानी सेजूझ रही है सभासद को अपने काम से फुर्सत ही नहीं आखिरकार कब तक चलेगा यह खेल

 

नगर पंचायत इमली खेड़ा में एक तरफ जनता पानी की टंकी को लेकर मांग कर रही है दूसरी तरफ चौक चौराहे पर 3 महीने से नल खराब है कमाल की बात तो यह है कि यह चौराहा दो सभासद वार्डों के अंतर्गत आता है 9 वार्ड से मेहरबान मालिक है 8 नंबर वार्ड से अभिषेक गौतम है लेकिन इस नल की कोई भी जनप्रतिनिधि शुद्ध लेने के लिए तैयार नहीं है

ना ही तो वार्ड नंबर 8 – 9 सभासद द्वारा आज तक किसी भी नलकूप विभाग या नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया और नाही आज तक इस विषय में नगर पंचायत बोर्ड में कोई भी समस्या या पानी की किल्लत को नहीं उठाया वार्ड नंबर 8 -9 का यह मैंन चौराहा है जहां पर हमेशा लोगों की आवाजाही लगी रहती है और यहां पर लगभग 18 से 20 घर ऐसे हैं जिनके घर में ना तो नल है और ना ही कोई पानी की व्यवस्था है उन लोगों का कहना है

 

कि हम तो जन प्रतिनिधियों को अवगत करते करते थक गए के हमें पानी की बहुत बड़ी समस्या है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी समस्या को लेकर चिंतित नहीं है ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव से पहले इसी चौराहे पर खड़े होकर बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन यहां के वार्ड सभासद वह नगर पंचायत अध्यक्ष एक नल तक सही नहीं करवा सकते ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह नल का मामला अध्यक्ष नगर पंचायत के संज्ञान में है तो यह नल अभी तक सही क्यों नहीं करवाया गया है

और अगर संज्ञान में नहीं है तो तब भी सार्वजनिक नल सही करवाया जाए कई बार तो यह मामले सामने आया है कि जो नगर पंचायत के कर्मचारी इस वार्ड में साफ सफाई करते हैं उनको भी पानी की जरूरत हुई तो वह भी पानी पीने से महरूम रह गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button