रुड़की स्थित मदरहुड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने क्वांटम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘धरोहर 2026’ में भाग लेकर प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने संस्थान का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि, हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट श्री मयूर दीक्षित (IAS) और विशिष्ट अतिथि, माँ शाकुंभरी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. विमला वाई. ने की।
इस अवसर पर बोलते हुए, मदरहुड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने कहा, “हम अपने छात्रों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं; उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में अत्यंत कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ भाग लिया। यह उनकी लगन और प्रतिभा का प्रमाण है।”
मदरहुड विश्वविद्यालय , रुड़की के रजिस्ट्रार अजय गोपाल शर्मा ने कहा, “मैं इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे भविष्य में और भी सफलता हासिल करेंगे और अपने परिवार एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे “
छात्र कल्याण अधिष्ठाता, प्रो. (डॉ.) कृष्णपाल चौहान ने कहा की, “हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हमारे छात्रों ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हम उनके निरंतर सफल होने की कामना करते हैं और खेलों में उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देते हैं।”
मदरहुड विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिनमें कार्तिक (पॉलिटेक्निक,) आदित्य परमार (बी.फार्म,) आर्यन परमार (पॉलिटेक्निक) अदि शामिल थे , जबकि बॉलीबाल मे सिद्धार्थ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व महिला बैडमिंटन में दिव्यांशी वर्मा ने द्वितीय स्थान, और महिला शॉट-पुट में प्रगति चौधरी सी०एस०आई०टी० ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त निम्नलिखित शौर्य, आर्यन कुमार, रितिक,आकाश सिंह, समद, कार्तिक बलियान, अतुश पुंडीर, छात्र एवं छात्रोंओ ने भी भाग इस प्रतियोगिता मे भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में मदरहुड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी सचिन कुमार एवं डॉ० आशीष कुमार, असिस्टेंट (खेल) छात्र कल्याण अधिष्ठाता का विशेष योगदान रहा। यह ‘धरोहर’ कार्यक्रम खेल प्रतिभा और परंपरा का एक उत्सव था। मदरहुड विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया।



