उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को “मास्टरिंग एक्सेल: स्प्रेडशीट से लेकर स्मार्ट बिजनेस सॉल्यूशंस तक” विषय पर एक विशेष उद्योगोन्मुख कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

 

फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज, मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को “मास्टरिंग एक्सेल: स्प्रेडशीट से लेकर स्मार्ट बिजनेस सॉल्यूशंस तक” विषय पर एक विशेष उद्योगोन्मुख कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक, तकनीकी एवं उद्योग आधारित ज्ञान प्रदान करना था, जिससे वे आधुनिक व्यावसायिक परिवेश की आवश्यकताओं को समझ सकें और अपने कौशल को विकसित कर सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उन्हें वास्तविक उद्योग की कार्यप्रणाली से परिचित कराती हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में तकनीकी दक्षता अत्यंत आवश्यक है और एमएस एक्सेल (MS Excel) जैसे टूल्स का ज्ञान छात्रों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

कार्यशाला के मुख्य संसाधन व्यक्ति डॉ. अभिषेक माहेश्वरी, एसोसिएट प्रोफेसर, क्राइस्ट (मानित विश्वविद्यालय) दिल्ली एनसीआर ने अपने व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से छात्रों को एमएस एक्सेल (MS Excel) के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने एक्सेल में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण फॉर्मूलों, डेटा मैनेजमेंट तकनीकों एवं उद्योग में उनके प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अकाउंटिंग से संबंधित व्यावहारिक फॉर्मूलों का प्रदर्शन किया तथा जीएसटी की गणना एक्सेल के माध्यम से कैसे की जाती है, इसका भी अभ्यास कराया। कार्यशाला के दौरान उन्होंने छात्रों को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कराई, जिससे छात्रों को विषय की गहरी समझ प्राप्त हुई।

इस अवसर पर डॉ. पी. के. अग्रवाल, डीन, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों को उद्योगोन्मुख वातावरण प्रदान करती हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज सदैव छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर कार्यशालाओं एवं औद्योगिक भ्रमण का आयोजन करती रहती है।

इस कार्यक्रम में प्रो. नीता माहेश्वरी, डॉ. एस. ए. भारद्वाज, डॉ. ब्रज किशोर भारती, मधु रानी, सचिन कुमार, साक्षी कर्ण, वर्णिका त्यागी, कोमल शर्मा, सुभाष कुमार, वंशिका एवं दीपांशु सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यशाला में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। इस प्रकार का आयोजन न केवल छात्रों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button