उत्तर प्रदेश

बिहारीगढ़ में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक, किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा*

सोमवार को कस्बा बिहारीगढ़ स्थित पंचायती घर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आरिफ़ मिर्ज़ा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 *बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने* क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को यूनियन के समक्ष रखा और उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। किसानों ने खास तौर पर फसल के उचित दाम, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों में आ रही रुकावटों को प्रमुखता से उठाया।

 *इसी क्रम में यूनियन पदाधिकारियों द्वारा लिखित रूप से एक ज्ञापन थाना प्रभारी बिहारीगढ़ अक्षय शर्मा को सौंपा* गया, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने की मांग की गई।

इस अवसर पर भाकियू टिकैत के जिला महासचिव अजय कांबोज, सुशील सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष बबली कांबोज, ब्लॉक मुज़फ़्फ़राबाद अध्यक्ष दिलशाद मलिक, नगर अध्यक्ष आरिफ़ मिर्ज़ा, अनवेष कांबोज, विवेक कांबोज, रागिब मलिक समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button