आज ग्राम धौलाहेड़ी में माननीय मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी जी ने पूर्व प्रधान रामनरेश सैनी के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य व हालचाल की जानकारी ली।
मंत्री जी के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री जी हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहते हैं।




