उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

कृष्णा नगर में संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल का विधायक वीरेंद्र जाति ने किया उद्घाटन*

 

 

रुड़की। कृष्णा नगर स्थित गली नंबर 25 में संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल का विधिवत फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान अतिथियों ने स्कूल के बेहतर मैनेजमेंट और पठन-पाठन प्रक्रिया की आशा जताई। साथ ही कॉलेज प्रबंधन की पीठ थपथपाई और कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में हाईटेक सुविधाओं से लैस स्कूल खोला है।

संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे झबेरड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि वास्तव में यहां मैनेजमेंट और शिक्षको के अच्छे प्रयास और तालमेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे यहां से पढ़ लिख कर आगे बढ़ेंगे, उन्हें आगे बढ़ने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। क्योंकि यहां का शैक्षिक वातावरण बहुत अच्छा है और शिक्षक तथा स्कूल प्रबंधन बच्चों के उज्जवल भविष्य में अपना शपथ प्रतिशत देता है। वही स्कूल के डायरेक्टर पवन सैनी ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि उनका प्रयास बच्चों को हाईटेक फैसिलिटी से युक्त एक स्कूल देना है,

 

ताकि यहां आसपास के बच्चे अच्छे वातावरण में अपनी शिक्षा ग्रहण कर सके। क्योंकि यहां के बच्चों के लिए स्कूल दूर है, ऐसे में यह स्कूल उनके सपने जैसा होगा। वही विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी आदि ने भी डायरेक्टर पवन सैनी व दीपक सैनी को बधाई दी और उनके प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम का संचालन सिया द्वारा किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा फीता काटकर व द्वीप

 

प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक वीरेंद्र जाति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, निदेशक पवन सैनी, दीपक सैनी, बंटी सैनी, पारुल सैनी, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी, प्रधानाचार्या मोनिका राणा आदि बड़ी संख्या में स्कूली स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button