
रुड़की के रामनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संग्राम राव मुशर्रफ अली द्वारा अपनी कार्यकारिणी के विस्तार के क्रम में और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिये आज प्रदेश सचिव एवं नगर अध्यक्ष झबरेड़ा की जिम्मेदारी मोहम्मद गुफरान उर्फ चीनी एवं नगर अध्यक्ष झबरेड़ा आस मोहम्मद को सौंप गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संग्राम राव मुशर्रफ अली ने मीडिया को जानकारी दी की संगठन लगातार किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है।
संगठन को और मजबूत करने के लिए आज प्रदेश सचिव पद पर मोहम्मद गुफरान अली को जिम्मेदारी दी गई है। वही नगर अध्यक्ष झबरेड़ा की जिम्मेदारी आस मोहम्मद को दी गई है और मैं आशा करता हूं कि भविष्य में यह दोनों जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएं और भारतीय किसान यूनियन संग्राम को और मजबूत करने का काम करें, वही इस मौके पर मौजूद रहे नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद गुफरान ने बताया कि उनको जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई है। वह उसकी पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे मौके पर मौजूद रहे नवनियुक्त नगर अध्यक्ष झबरेड़ा आस मोहम्मद ने भी अपने पद पर रहकर किसान और मजदूर की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया और भारतीय किसान यूनियन संग्राम
अराजनीतिक को आगे बढ़ने का निर्णय लिया मौके पर मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रदेश सचिव और नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है,और वह संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। ओर संगठन के सभी पदाधिकारी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।




