उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

मंडल अध्यक्ष एड. कविंद्र सैनी ने देहरादून में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी बैठक में लिया हिस्सा

मंडल अध्यक्ष एड. कविंद्र सैनी ने देहरादून में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी बैठक में लिया हिस्सा

 

देहरादून में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण ‘प्रदेश पदाधिकारी बैठक’ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर पुनः गदरपुर आगमन हेतु शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित भी किया गया। बैठक में विधायक गदरपुर एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की विशेष उपस्थिति रही।

 

साथ ही भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री नरेश हुरिया, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, सह-प्रभारी रेखा वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार भाई साहब सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में भाजपा काशीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष एड. कविंद्र सैनी, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी एवं जिलाध्यक्षगण भी मौजूद रहे।

 

बैठक में संगठन विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button