मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की की छात्रा महिमा देवी को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित शैक्षणिक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹2500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा, नेतृत्व एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
इस उपलब्धि पर मदरहुड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) नरेन्द्र शर्मा जी ने महिमा देवी को सम्मानित करते हुए उन्हें ₹2500 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कुलपति महोदय ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिमा देवी भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अजय गोपाल शर्मा, प्रो.विकास गुप्ता, डॉ. वाणी शर्मा उपस्थित थे ।




