उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

सहकारिता जगत में सैनी समाज का बढ़ा मान, क्षेत्र में खुशी की लहर 📰

सहकारिता जगत में सैनी समाज का बढ़ा मान, क्षेत्र में खुशी की लहर 📰

दौलतपुर समिति और जिला सहकारी बैंक हरिद्वार में युवाओं का बढ़ा सम्मान

क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि कोटा मुरादनगर निवासी युवा समाजसेवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व Ashish Saini जी को भेषज संघ सहकारी समिति दौलतपुर में डायरेक्टर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर लोकप्रिय युवा नेता एवं समाजहित में सदैव अग्रणी रहने वाले Tej Partap Saini जी को जिला सहकारी बैंक हरिद्वार में डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

इन दोनों बड़ी उपलब्धियों की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र, समाज एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह समर्थकों द्वारा मिठाई बांटकर और फूल-मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया गया। लोगों ने इसे युवा नेतृत्व की जीत बताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज का गौरव है।

समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि आशीष सैनी जी अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के लिए हमेशा पहचाने जाते रहे हैं। वहीं तेज प्रताप सैनी जी लंबे समय से युवाओं की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

जिला सहकारी बैंक हरिद्वार में निर्विरोध निर्वाचन को लेकर लोगों ने इसे जनता के विश्वास और लोकप्रियता की बड़ी जीत बताया। वहीं भेषज संघ सहकारी समिति दौलतपुर में डायरेक्टर पद पर नियुक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने दोनों युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 💐💐🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button