रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल
आज दिनांक 28 नवंबर 2024 हरिद्वार विश्वविद्यालय में आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3ः00 बजे हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथियों अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, कुलपति प्रो. डॉ. डी.एम. सिंह, और प्रो-कुलपति डॉ. आदेश कुमार आर्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मैनेजमेंट विभाग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार स्क्रिप्ट परफॉर्मेंस थी। छात्रों ने अपनी कला, रचनात्मकता और भावनाओं से भरपूर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हरिद्वार विश्वविद्यालय केे अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उपाध्यक्ष नमन बंसल ने आयोजन टीम के प्रयासों की प्रशंसा की और छात्रों को इस तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कुलपति प्रो. डॉ. डी.एम. सिंह ने छात्रों के समर्पण और टीमवर्क की प्रशंसा करते हुए कहा, हरिद्वार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। यह कार्यक्रम उसी का प्रमाण है।
प्रो-कुलपति डॉ. आदेश कुमार आर्य ने भी छात्रों को उनके उत्साह और प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
हरिद्वार विश्वविद्यालय का यह आयोजन छात्रों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा दिखाने का एक अद्भुत मंच प्रदान करने के लिए यादगार रहेगा। इस शुभ अवसर पर डॉ0 हिमाद्री फुकन, डॉ0 एकता जैन, प्रो0 आकाक्षा मिश्रा, प्रो0 वर्तिका सिंह, प्रो0 सोनिया शर्मा, प्रो0 विनिता पाण्डे, प्रो0 मानसी मोर्य आदि संकाय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।




