उत्तराखण्ड सरकार के गन्ना राज्यमंत्री श्यामबीर सैनी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उनके नवीन दायित्व की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंत्री श्श्यामबीर सैनी ने हरिद्वार से लाया गया पतित पावनी माँ गंगा का पवित्र गंगाजल नितिन नवीन को भेंट किया और उन्हें देवभूमि हरिद्वार आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। इस आत्मीय भेंट को संगठनात्मक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक माना जा रहा है।
मंत्री श्यामबीर सैनी ने नितिन नवीन के नेतृत्व को ऊर्जावान, परिणामोन्मुख एवं प्रेरणादायी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा और विकास कार्यों की सबसे बड़ी ताकत है।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आमजन से सीधा संवाद मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से जनसेवा को नई गति देने पर सहमति जताई।




