गौरव सैनी की ताबड़तोड़ पारी से पिरान कलियर ढेर, टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
मेवाड़ कला में आयोजित प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर पंचायत इमलीखेड़ा की टीम ने ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया कि दर्शकों में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई। हरिद्वार जिले की सबसे मजबूत और चर्चित टीम पिरान कलियर को मात देकर इमलीखेड़ा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रवेश कर लिया।
इस यादगार जीत के नायक रहे गौरव सैनी, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

18 गेंदों पर 55 रन की आग उगलती पारी खेलकर मैदान को रोमांचित कर दिया।
गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरी ओर, अंकुश मूसा ने भी अपनी अक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
सिर्फ 22 गेंदों में 65 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे मैच पूरी तरह इमलीखेड़ा के पक्ष में हो गया।
टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी काबिलियत साबित की।

अजय कुमार – सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 7 ने टीम की इस शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा—
“यह जीत इमलीखेड़ा के युवा प्रतिभाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है। पूरी टीम ने अनुशासन, जज्बा और दमखम के साथ खेल दिखाया है। मैं पूरे दिल से सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूँ और आगे की जीतों के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।”



