उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

ओवरलोडिंग पर इमलीखेड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

 

इमलीखेड़ा। क्षेत्र में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इमलीखेड़ा चौकी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नियमों का उल्लंघन करती हुई पाई गईं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता ने सराहनीय कदम बताया है।

चौकी पुलिस का कहना है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी भी वाहन को निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button