उत्तराखंडरूडकी

इमलीखेड़ा नगर पंचायत ने आम के बाग/कृषि भूमि की 2 वर्ष के लिए की नीलामी

हरिद्वार। नगर पंचायत इमलीखेड़ा द्वारा निकाय क्षेत्रान्तर्गत राजस्व क्षेत्र गुम्मावाला स्थित खसरा संख्या 0286, रकबा 1.1520 हेक्टेयर आम के बाग/कृषि योग्य भूमि को आम बहार एवं कृषि कार्य हेतु 02 वर्ष (वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28) के लिए खुली बोली के माध्यम से ठेके पर दिया गया।

यह नीलामी नगर पंचायत इमलीखेड़ा की माननीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित निविदा/नीलामी समिति के समक्ष संपन्न हुई। बोली प्रक्रिया में 04 स्थानीय काश्तकारों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए भाग लिया।

नीलामी की शुरुआत ₹50,000 से हुई और प्रतिस्पर्धात्मक बोली के बाद अधिकतम ₹80,000 की बोली प्राप्त हुई। सर्वोच्च बोली लगाने वाले काश्तकार को उक्त आम का बाग/कृषि भूमि दो वर्ष के लिए आवंटित की गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत इमलीखेड़ा की अधिशासी अधिकारी मन्जू चौहान, कनिष्ठ सहायक साहब सिंह तथा सभासद मेहरबान, शिवकुमार, ललित सैनी, मुन्तजीर, सरफराज, आमिर अली, अर्जुन सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया से निकाय की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय किसानों को भी लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button