उत्तर प्रदेश

ग्राम मोहद्दीनपुर में अग्निवीर वंश सैनी का भव्य स्वागत माननीय मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी 

 

 

नकुड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर में आज गौरव और देशभक्ति से भरपूर नज़ारा देखने को मिला। गांव के होनहार युवा अग्निवीर  वंश सैनी (सुपुत्र –  संदीप सैनी, भतीजे –  प्रदीप सैनी) भारतीय सेना का कठिन व सफल प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने गांव लौटे। उनके स्वागत के लिए पूरा ग्राम मानो एक मंच बन गया हो।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रिय नेता एवं माननीय मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी  विशेष रूप से पहुंचे। मंत्री जी ने वंश सैनी का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया और कहा कि—

“वंश सैनी जैसे युवा हमारे राष्ट्र की शान हैं। गांव का यह सपूत आज पूरी क्षेत्र की उम्मीद और प्रेरणा बनकर लौटा है।”

 

मंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और परिवारजनों को भी हार्दिक बधाई दी।

 

गांव में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ और युवा साथियों के जोशीले नारों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं—सबने मिलकर अग्निवीर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

ग्राम मोहद्दीनपुर में आयोजित यह सम्मान समारोह न सिर्फ एक युवा के साहस और समर्पण को सलाम था, बल्कि पूरे क्षेत्र के गौरव और एकता का प्रतीक भी बन गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button