उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

*एनसीसी कैडेट्स को वितरित की गई माननीय मुख्यमंत्री गोल्ड मैडल व छात्रवृति** 

**एनसीसी कैडेट्स को वितरित की गई माननीय मुख्यमंत्री गोल्ड मैडल व छात्रवृति** 

आज 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा ले0 कर्नल अमन कुमार सिंह, कार्यवाहक कमान अधिकारी की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया । आज वितरित की गई छात्रवृत्ति में मुख्यतः माननीय मुख्यमंत्री छात्रवृति, कैडेट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति व बेस्ट कैडेट अवार्ड शामिल थे । कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा बीएमएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुड़की के यूओ अनंत चौहान को माननीय मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति धनराशि ₹ 1200.00, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की के कैडेट यशोवर्धन पंवार को

 

₹ 1200.00 व कैडेट दीप्ति को ₹ 600.00 का चेक देकर सम्मानित किया । इसी श्रृंखला में आर्मी पब्लिक स्कूल, रुड़की के कैडेट आदित्य पॉल को जे0डी0 बेस्ट कैडेट अवार्ड हेतु धनराशि ₹ 4500.00 व कैडेट काशवी कालरा को जे0डब्ल्यू0 सेकंड बेस्ट कैडेट हेतु धनराशि ₹ 3500.00 का चेक देकर पुरस्कृत किया गया । इससे अतिरिक्त आज बटालियन में कैडेट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति ₹ 6000.00 प्रति कैडेट से पाँच कैडेट्स को सम्मानित किया गया जिसमे सेंट ऐंस सिनियर सेकेंडरी स्कूल, रुड़की की कैडेट एकांशी गोयल व कैडेट शिवांगी शर्मा

और आर्मी पब्लिक स्कूल नो 1, रुड़की के कैडेट अनमोल सिंह, कैडेट साहिल बिष्ट व कैडेट वैष्णवी बेहेरा रहे । इस अवसर पर कमान अधिकारी द्वारा कैडेट्स को उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया गया व उन्हें सेना में जाकर उत्तम कैरियर बनाने हेतु मार्गदर्शित किया गया । आज छात्रवृत्ति वितरण समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कु लता कंबोज, कैप्टन विशाल शर्मा, सेकंड ऑफिसर सुनीता नौटियाल, सीटीओ शाहिना, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार पंकज पाल, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, बीएचएम केशवानंद, कार्यक्रम संयोजक कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर, हवलदार पूरन सिंह, हवलदार राजेन्द्र, हवलदार जगत सिंह भंडारी, हीरा सिंह, नायक अभिषेक पंवार, जगत सिंह भंडारी, ईएसएम लक्षमण सिंह, सतेंदर सिंह, मंगल सिंह, सुरेश अवस्थी, डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्म सिंह, मीनाक्षी, विमल कुमार, रोहित डिमरी, अनुज गिरी, सुनील भाई, राजवीर, सुभाष, लोकेंद्र असवाल, रामकुमार आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button