हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. सूर्यवीर सैनी ने दी शुभकामनाएं
हरियाणवी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके लोकप्रिय सिंगर अमित सैनी रोहतकिया को हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक, गुरुग्राम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सूर्यवीर सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा का सम्मान है।
डॉ. सूर्यवीर सैनी ने कहा कि अमित सैनी रोहतकिया ने अपने गीतों और कला के माध्यम से युवाओं के बीच विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति और लोकभाषा को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज उनकी लोकप्रियता केवल हरियाणा तक सीमित नहीं बल्कि देशभर में देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अमित सैनी रोहतकिया को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान है। यह नियुक्ति युवाओं और कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है कि मेहनत और लगन के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
डॉ. सूर्यवीर सैनी ने विश्वास जताया कि अमित सैनी रोहतकिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कला एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में युवाओं और कलाकारों को बेहतर मंच एवं नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अमित सैनी रोहतकिया ने अपने संघर्ष और प्रतिभा से यह साबित किया है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी यह उपलब्धि पूरे समाज और युवाओं के लिए गर्व का विषय है।
अंत में डॉ. सूर्यवीर सैनी ने अमित सैनी रोहतकिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार अपनी कला और सामाजिक कार्यों से प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करते रहें।




