उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, रुड़की में तीन दिवसीय खेल का महाकुंभ महोत्सव का भव्य शुभारंभ*

 

 

रुड़की। बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स संचालित रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट में आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 से तीन दिवसीय “खेल का महाकुंभ महोत्सव 2026” का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मधु सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा रुड़की द्वारा किया गया।

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मधु सिंह ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरे जोश के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर संस्थान के सेक्रेटरी सी.बी. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और संस्थान सदैव छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करता रहेगा।

 

वहीं पर कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण ने कहा कि खेल महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।

संस्थान के एमडी गौरव भूषण ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में सहभागिता छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में रेस ,कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी, लंबी कूद, म्यूजिकल चेयर, ट्रेजर हंट सहित अनेक आउटडोर एवं इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ जैसे फेस पेंटिंग, सिंगिंग, डांस, डंब शराड्स आदि भी आयोजित की जाएंगी।

 

कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में आंकित Krishna जिला कार्यालय प्रभारी भाजपा ,संस्थान के शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण खेल भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button