उत्तराखंडहरिद्वार

राष्ट्रीय महाकाल सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर मणिराज पुरी ने की हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार-मणिराज पुरी

हरिद्वार, 30 सितम्बर। राष्ट्रीय महाकाल सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर मणिराज पुरी महाराज ने रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली से मुलाकात कर हरियाणा चुनाव पर चर्चा की और तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान भाजपा एवं राष्ट्रीय महाकाल सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय महाकाल सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर मणिराज पुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्यों में भाजपा सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रही है। योजनाओं में भ्रष्टाचार समाप्त होने और आम लोगों को सीधा लाभ मिलने से देश तेजी से प्रगति कर रहा है। दिगंबर मणिराज पुरी महाराज ने कहा कि हरियाणा में पिछले दस साल से भाजपा सरकार है। दस वर्ष में हरियाणा ने प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। इस वर्ष हो रहे चुनाव में भी जनता को आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा की विकास परक और सबको साथ लेकर चलने की नीति के चलते आम जनता में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। संतों के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। इस दौरान गुरूकुल कांगड़ी विवि के छात्र नेता नकुल पहलवान, नवीन जय भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button