उत्तराखंड

विधायक अरविंद पांडेय की पहल से चकरपुर को मिली सड़क निर्माण की सौगात

विधायक अरविंद पांडेय की पहल से चकरपुर को मिली सड़क निर्माण की सौगात

हर्ष के साथ समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि ग्राम चकरपुर में वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया था।

इस प्रस्ताव पर गदरपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार अरविंद पांडेय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करवा दी है।

यह ग्राम चकरपुर के लिए बड़ी सौगात है। लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जो अब जल्द ही दूर होने वाली हैं। सड़क निर्माण से बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी तथा गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

हालांकि इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडेय ग्राम चकरपुर नहीं पहुंच सके, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पहल और स्वीकृति से ही यह कार्य संभव हो पाया है। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए विधायक अरविंद पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस जनहितकारी कार्य के लिए हम सभी ग्रामवासियों की ओर से विधायक अरविंद पांडेय का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद।

हम सबकी आस — अरविंद पांडेय के पास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button