उत्तराखंड

सांसद खेल महोत्सव में खेलों के रोमांचक मुकाबले, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों में भरा जोश

लक्सर व ज्वालापुर में लगभग 1300 खिलाड़ियों की जोशपूर्ण भागीदारी

 

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर हरिद्वार में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। लक्सर और ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्रों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। लक्सर विधानसभा के जमदग्नि पब्लिक स्कूल में करीब 1000 खिलाड़ियों तथा ज्वालापुर विधानसभा में 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

लक्सर क्षेत्र की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जगदग्नि पब्लिक स्कूल में तथा ज्वालापुर विधानसभा का शुभारंभ डीपीएस दौलतपुर में मुख्य अतिथि हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।

 

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति के मजबूत होने से ही देश मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज देश का युवा खेल जगत में विश्व स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी भावना के साथ देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

 

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जगदग्नि पब्लिक स्कूल व डीपीएस दौलतपुर के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, अमरीश गर्ग, ठाकुर सुशील चौहान, योगेश चौहान, जयभगवान सैनी, अभिषेक जमदग्नि, पीयूष जैन, विकास गोयल, अजय जैन, सचिन अग्रवाल, नितिन चौहान, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दीपांशु शर्मा, हितेश चौहान, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, नवनीत परमार, मंडल अध्यक्ष चित्र सैनी, पवन कपूर, मोहित वर्मा, प्रताप प्रधान, रीता सैनी, राजवीर, शिवम् त्यागी, सुबोध, राकेश, सुधीर कुमार, भूप सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button