उत्तराखंड राज्य में चुनावी तैयारियां पिरान कलियर विधानसभा सीट पर टिकट पाने वाले नेता वर्तमान विधायक पर 15 साल से विधायक निधि का दुरुपयोग का आरोप को बना रहे हैं मुख्य चुनाव एजेंड़ा क्या बीजेपी दें पायेंगी पिरान कलियर विधानसभा को बेदाग छवि का प्रत्याशी
उत्तराखंड राज्य में सत्ताधारी बीजेपी सहित सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गये है रैलियों जनसभाओं न्यूज चैनलों एक दूसरे की कमियां खामिया निकाल रहे हैं और जमकर एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं ऐसे में हरिद्वार जिले की कलियर विधानसभा में बीजेपी से टिकट की दावेदारी पेश करने वाले नेताओं ने वर्तमान विधायक की 15 साल की 75 करोड़ रू की विकास कार्य निधि का दुरुपयोग करने का मुख्य एजेंडा बनाया है और विधानसभा की जनता को जनसभाओं के माध्यम बताया जा रहा कि वर्तमान विधायक द्वारा सरकार द्वारा विकास कार्य के लिए मिलने वाली निधि का घोटाला कर अपनी सम्पत्ति को बढ़ावा देने में उपयोग किया जा रहा है ऐसे ब्यान देते नजर आ रहे हैं अब ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि कलियर विधानसभा सीट पर बीजेपी किस नेता को पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का मौका देती है क्योंकि बीजेपी से टिकट मांगने वालों की दौड़ में कुछ नेताओं पर घोटाले जैसे जैसे गंभीर आरोप बीजेपी सरकार द्वारा तय किये जा चुके हैं यदि बीजेपी ऐसे प्रत्याशियों को मौका देती है तो क्या पार्टी कलियर विधानसभा में अपने मुख्य एजेंडे पर टिक पाएगी




