उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

नगर पंचायत वार्ड नंबर 04 में सैनी समाज के युवा डॉ. सूर्यवीर सैनी ने रचा इतिहास, हरिद्वार में ₹5.40 लाख में खरीदा VIP नंबर

 

 

हरिद्वार। परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही फैंसी (VIP) नंबरों की ऑनलाइन ई-नीलामी में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस नीलामी में सबसे अधिक चर्चा UK08 BM 0009 नंबर की रही, जिसे नगर पंचायत इमलीखेड़ा के वार्ड नंबर 6 निवासी एवं सैनी समाज के युवा डॉ. सूर्यवीर सैनी ने ₹5.40 लाख की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने नाम किया।

डॉ. सूर्यवीर सैनी द्वारा इतनी बड़ी राशि देकर VIP नंबर हासिल करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग इसे उनकी अलग पहचान और विशेष पसंद के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस उपलब्धि को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है।

 

ई-नीलामी में UK08 BM 0001 के लिए ₹4.91 लाख, 0007 के लिए ₹3.88 लाख, 0008 के लिए ₹1.73 लाख, 0002 के लिए ₹1.41 लाख तथा 9000 के लिए ₹91 हजार की बोली लगी। इसके अलावा 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 और 0999 जैसे अन्य आकर्षक नंबरों के लिए भी लोगों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि नई श्रृंखला शुरू होते ही फैंसी नंबरों के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा इससे राज्य सरकार को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है। भविष्य में भी इस प्रकार की ई-नीलामी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

 

नगर पंचायत इमलीखेड़ा के वार्ड नंबर 6 के युवा डॉ. सूर्यवीर सैनी द्वारा ₹5.40 लाख में VIP नंबर प्राप्त करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे फैंसी नंबरों के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण का एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button