उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया युवा संगम*

 

। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति – चन्द्रशेखर प्रान्त सह प्रचारक आर एस एस द्वारा आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर रुडकी मे डॉ.अँकुर सैनी की अध्यक्षता मे युवा संगम किया । कार्यक्रम का प्रारम्भ संघ चालक प्रवीण गर्ग ,जलसिंह एवं डॉ. अ कुरं सैनी तथा चन्द्रशेखर द्वारा दीप जलाकर किया गया। एकूल गीत ” निर्माणो के पावन युग में हम चरित्र निर्माण न भूले ” किया गया युवाओ को छोटे भाईयो से सम्बोधित करते हुए प्रान्त सह प्रचारक चन्द्रशेखर द्वारा सलाह दी कि शरीर ,मन, कल्पना और ऊर्जा सहीं दिशा मे लगे तो सफलता प्राप्त होती है। युवा में ऊर्जा होती है इसलिए जोश में होश नही खोना चाहिए हमारे लिए देश और समाज प्राथमिकता पर होना चाहिए । उन्होने युवाओ को स्वामी विवेकानन्द का नारा उठो जागो ओर लक्ष्य प्राप्ति तक लगे रहो । युवाओ को लक्ष्य निर्धारित कर सकल्प शक्ति से लगन मेहनत से उसे प्राप्त करना चाहिए ।हम सब सौभाग्यशाली है जो स्वतन्त्र भारत में जी रहे है इस स्वतन्त्रता के लिए भगत सिंह ,सावरकर जैसे असख्य युवाओं ने बलिदानी दी। देश समाज की जागरूकता और सगठन शक्ति से चलता है । उन्होंने कहा कि विश्व की महाशकित सोवियत संघ राष्ट् जागरुकता के अभाव मे ‘5 देशों में बट गया। उन्होंने कहा कि विश्व में इतने श्रेष्ठ आविष्कार हुए किन्तु भारत की श्रेष्ठता भारतीय ग्रन्थों से है जिनमे विमान शास्त्र खगोल शास्त्र नक्षत्र शास्त्र शून्य तथा दशमलव की देन के कारण है 1823 में देश मे 7 लाख गुरुकूल हुआ करते है। . अंग्रेजों ने षडपत्र द्वारा भरतीय शिक्षाऔर सस्कृति को नष्ट करने का कार्य, युवाओ को नशे में ध केलना, समाज को तोडने का षडयन्त्र चलाया उन्होंने देश दुनिया की स्थितियो का स्मरण कराते हुए युवा को भारत का वर्तमान बताया और युवाओ को राष्ट्र निर्माण मे सहयोग तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधिय का विरोध करने का सकल्प कराया। अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ अकुर सैनी द्वारा कहा गया कि समर्पित, संस्कारित नागरिकों से ही राष्ट्र आगे बढ़ता है हम बदलेगे तो युग बदलेगा । युवा देश का भविष्य है देश की प्रगति तेजी से हो रही है। राष्ट्र विरोधी शक्तिया उसे रोकना चाहती है राष्ट्र निर्माण मे युवाओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। खेलो मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओ को तथा टीम को मैडल प्रदान किये गये।

 इस अवसर पर प्रान्त सह कार्यवाह अनुज, राकेश विभाग प्रचारक, ललित शंकर, त्रिवेन्द्र ,प्रो राममनोहर, रोहित, अमित, मनोज ,किसलय, नितिन, सहित हजारो युवा सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button