उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

“बीजेपी सरकार के सख्त रुख के बावजूद रिश्वतखोरी के आरोप, ‘लेडी सिंघम’ घिरी विवादों में” ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती

लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन व संपत्ति जांच की मांग

हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, जिन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से जाना जाता है, पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनके सस्पेंशन और आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।

प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में कंपनी प्रतिनिधि रमेश मैठाणी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने आरोप लगाया कि दवा निर्माण लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उन्हें शिवालिक नगर स्थित कार्यालय बुलाया गया। वहां दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद एक व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से 15 हजार रुपये की मांग की गई।

आरोप है कि 10 हजार रुपये एक बैंक खाते में जमा कराए गए, जबकि शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग बहानों से कई बार पैसे की मांग की गई और कुल मिलाकर लाखों रुपये की वसूली की गई।

कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि उन पर दबाव बनाकर अवैध वसूली की गई। प्रेस वार्ता में प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई।

इस संबंध में अभी तक अनीता भारती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button