*पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व सुरेंद्र राकेश जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा। भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने कहा विकास पुरुष थे स्व सुरेंद्र राकेश जी,पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश एवं बड़े भाई सुभाष राकेश जी और परिवारजनों के साथ-साथ सभी समस्त क्षेत्रवासियों ने नमन आंखों से दी स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश जी को सच्ची श्रद्धांजलि।*

*भगवानपुर* । संत शिरोमणि रविदास मंदिर प्रागंण में सुबोध राकेश की ओर से दिवंगत मंत्री सुरेंद्र राकेश की 10वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे क्षेत्र के तमाम लोगों ने स्व सुरेंद्र राकेश को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के बहुत अच्छे कार्य किए। आज जनता के बीच वो नहीं हैं लेकिन उनका रुप सुबोध राकेश मे देखते है । इस मौके पर स्व सुरेंद्र राकेश के छोटे भाई भगवानपुर के लोकप्रिय नेता व पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि दिवंगत मंत्री सुरेंद्र राकेश ने हमेशा विकास की राजनीति की। जिस समय वह बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे, तब भी वह क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित नजर आए। ओर कहा कि उनके मार्ग पर चलकर ही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हमारी माताजी के माध्यम से विकास किए गए हैं। कृषि उत्पादन मंडी के पूर्व चेयरमैन सुभाष राकेश ने कहा कि सुरेंद्र राकेश के किए हुए कार्यों को नहीं भुलाया जा सकता।

इस मौके पर महक सिंह प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, चौधरी प्रदीप सिंह,चौधरी महावीर, भूपसिंह प्रधान, जॉनी कैसेरिया,दिनेश कुमार,रोहतास सैनी प्रधान,मास्टर वीर सिंह,प्रमोद कुमार,मास्टर किरतपाल सिंह सैनी, बिजेंद्र सिंह,बाबू भाई,अनिल सैनी, चमन प्रधान,नरेश प्रधान,प्रवीण राणा,जॉनी कुमार, मांगेराम, मास्टर फैयाज, राव नौशाद खान, पवन तोमर, चौधरी भारत सिंह, अली, प्रधान कुलबीर सिंह,वीरेंद्र प्रधान,बृजभूषण शर्मा जी, मास्टर दिनेश सैनी,देशराज प्रधान,और क्षेत्र से आए हुए सभी सम्मानित माताएं बहने बुजुर्गों लोग उपस्थित रहे।




