उत्तराखंडहरिद्वार

जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला — मुनीश सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी हार्दिक बधाई 🎉

उत्तराखंड के लोकप्रिय जननेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद आदरणीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर कलियर विधानसभा प्रभारी मुनीश सैनी ने उनसे भेंट कर पुष्प गुलदस्ता भेंट किया और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर मुनीश सैनी ने कहा कि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन ईमानदारी, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया और आज भी वे हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनकर संसद में मजबूती से खड़े हैं।

मुनीश सैनी ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि

“बाबा केदार आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत जी पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें, उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button