उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

कलियर में बदलाव की गूंज, जनता का बढ़ता समर्थन रोमा बहन के साथ

 

कलियर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बदलाव और विकास को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र की जनता अब शिक्षा, महिला सुरक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने लगी है। गांव-गांव और कस्बों में लोगों के बीच एक ही चर्चा सुनाई दे रही है कि अब क्षेत्र को नई सोच और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है।

इसी बीच रोमा बहन को लेकर जनता के बीच लगातार समर्थन बढ़ता नजर आ रहा है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए ईमानदार और जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कलियर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम होना चाहिए ताकि क्षेत्र विकास की नई पहचान बना सके। लोगों का मानना है कि आने वाला समय कलियर की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे सकता है।

क्षेत्र में जनता के बीच यह नारा तेजी से चर्चा में है —

“कलियर बोले एक ही बात — रोमा बहन के साथ!”

जनता का कहना है कि अब क्षेत्र की राजनीति विकास, शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए ताकि हर वर्ग को उसका अधिकार और सम्मान मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button