“50 दिन, 100 बूथ” के लक्ष्य के साथ चुनावी मिशन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, पिरान कलियर विधानसभा के पतंजलि मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
पिरान कलियर। विधानसभा पिरान कलियर के पतंजलि मंडल अंतर्गत नार्दर इंडिया कॉलेज, शांतारशाह में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीष सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा करते हुए पार्टी द्वारा सौंपे गए सभी दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया।
मुनीष सैनी ने कार्यकर्ताओं को “50 दिन, 100 बूथ” का लक्ष्य देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
सम्मेलन में नार्दर इंडिया कॉलेज के चेयरमैन एस.पी. सिंह,हरित सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य रौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, अजय प्रताप, रविंद्र प्रधान, मुकेश रौड़, त्रिवेशu सैनी, सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष, संदीप पुरी, सहकारी अध्यक्ष अभिनव सैनी, योगी रौड़, सूरज नेगी, उमेश धीमान, सत्येंद्र कुमार, राव रियाज, राव अजमत, रविंद्र सैनी, शिवम रौड़, सेवाराम, अनुज राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पिरान कलियर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… “50 दिन, 100 बूथ” के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीष सैनी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।




