अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

इमलीखेड़ा नगर पंचायत में हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताए -त्रिवेंद्र सिंह रावत*

 

रिपोर्ट:अभिषेक सैनी 

इमलीखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मदन कौशिक उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन से इमलीखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहां की इमली खेड़ा क्षेत्र विकास भाजपा के द्वारा ही हो सकता है

 

भाजपा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह कार्यालय इमलीखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस अवसर पर राज्य मंत्री शादाब शम्स ने रामपुर क्षेत्र के निवासियों से भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि रामपुर क्षेत्र का विकास हो सके

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी ने कहा कि वे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री शादाब शम्स इमलीखेड़ा चुनाव प्रभारी , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का स्वागत किया और उनके संबोधन को ध्यान से सुना। 

भाजपा प्रत्याशी राजबाला ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में कलियर से प्रत्याशी रहे मुनीश सैनी,डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स , देशराज करनवाल,सुशील चौहान,कलियर से प्रत्याशी रहे मुनेश सैनी ,,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अनिल पाल चेयरमैन , दिनेश कौशिक, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ,अश्विनी सैनी, अनुज सैनी पंकज पाल, योगी रोड, विनय शर्मा, सुजल, सेवा राम,अभिनव कुमार,बृजमोहन धीमान , देशपाल रोड , मनोज कपिल ,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button