रुड़की। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नगर क्षेत्र में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभासद एवं जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा रुड़की आकाश छाछर की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने सभी नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में समरसता, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली को शांति, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान के साथ मनाएं।
कार्यक्रम में होली गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक कार्यक्रमों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।




