: तेज प्रताप के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन भवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी ने दी चेतावनी
जिले में चल रहे घटनाक्रम को लेकर भारतीय किसान यूनियन भवानी ने तेज प्रताप के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा तेज प्रताप पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाने की कोशिश की गई तो इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी ने कहा कि तेज प्रताप समाज और किसानों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई या दबाव बनाने का प्रयास किया गया तो भारतीय किसान यूनियन भवानी चुप नहीं बैठेगी।
उन्होंने कहा कि तेज प्रताप अकेले नहीं हैं, पूरा संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। यदि जरूरत पड़ी तो भारतीय किसान यूनियन भवानी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचेगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगी।
ऋतु सैनी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों और समाज के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए भी मजबूर



