एंकर – हरिद्वार के सिडकुल स्थित आई.पी.-2 क्षेत्र में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने केंद्रीय टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई उस फैक्ट्री में की गई, जहां कफ सिरप निर्माण के दौरान जीएमपी मानकों की खुली अनदेखी की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने उत्पादन प्रक्रिया में गंभीर खामियां पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरा स्टॉक सील कर दिया। फैक्ट्री में कफ सिरप तैयार करने के लिए रखा गया
लिक्विड और बाजार में भेजे जाने वाले तीन बैचों को भी रोक दिया गया है। टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। फिलहाल कंपनी का पूरा उत्पादन बंद करा दिया गया है, और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, औषधि विभाग की ओर से कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी संस्तुति की गई है

। यह कार्रवाई केंद्र और राज्य की संयुक्त निगरानी योजना के तहत की गई है, ताकि बाजार में घटिया या असुरक्षित दवाओं की बिक्री को पूरी तरह रोका जा सके।




