उत्तराखंड

आरोपी व मृतक के बीच कुछ माह पूर्व पैसों की लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में मृतक के परिजनों ने मुकदमा कराया था दर्ज

प्रसाद व्यापारी हत्याकांड का पर्दाफाश,हत्यारोपी को दबोच कर भेजा जेल

 

हरिद्वार। पुलिस टीम ने प्रसाद के व्यापारी की कल हुई हत्या का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि ऋषिकुल पुल शौचालाय के पास एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस अधिकारीगण मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचने पर 01 व्यक्ति मृत अवस्था में पडा मिला जिसकी शिनाख्त करने पर उसकी पहचान महेश उर्फ कल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी 06 नम्बर टंकी ऋषिकुल के रुप मे हुयी। जिस सम्बन्ध में वादिनी राजकुमारी पत्नी श्रीराम निवासी टंकी नम्बर 06 मायापुर हरिद्वार की तहरीर पर कोतवाली नगर पर गंजु उर्फ राजु पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज काँलोनी मायापुर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के कड़े आदेशानुसार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गईं। गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या को अंजाम देने वाले अभियुक्त गंजु उर्फ राजू को 24 घण्टे के भीतर थाना क्षेत्र से दबोचा गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभि्युक्त ने बताया कि अप्रैल माह में पैसो के लेन देन को लेकर मृतक महेश उर्फ कल्लू के साथ लडाई झगडा हुआ था

 

जिस पर कल्लू के परिजनों द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था इसी बात को लेकर अभियुक्त द्वारा कई बार कल्लू व उसके परिवार से समझौता कर मुकदमा वापस लेने की बात की जा रही थी लेकिन उन लोगों द्वारा मुकदमा वापस न लेते हुए उल्टा अभियुक्त को ही जेल भिजवाने की साफ-साफ धमकी दी जा रही थी और अभियुक्त की दुकान के पास आकर छींटाकशी भी करते रहते थे। इन्हीं सब बातों से क्षुब्द होकर अभियुक्त द्वारा घटना के दिन मृतक के सिर पर इन्टर लाकिंग टाईल्स से कई बार वार करके जान से मार दिया ओर फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति

गंजु उर्फ राजु पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज काँलोनी मायापुर हरिद्वार को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button