इमलीखेड़ा में दिखा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड जी का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
नगर पंचायत इमलीखेड़ा और ग्राम पंचायत क्षेत्र में उस समय राजनीतिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड का मीडिया प्रभारी वारिस मलिक के आवास पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने साफ संकेत दे दिए कि क्षेत्र में चौधरी पदम सिंह रोड जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला इमलीखेड़ा पहुंचा, समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे और अपने नेता के प्रति विश्वास जताया।
मीडिया प्रभारी वारिस मलिक के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड जी ने कहा कि संगठन हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं की आवाज बनकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा और विकास ही उनकी प्राथमिकता है तथा जनता का प्यार और समर्थन उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत देता है।
मीडिया प्रभारी वारिस मलिक ने कहा कि चौधरी पदम सिंह रोड जी का नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा है। उनके संघर्ष और जनसेवा की सोच से हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज जनता का जनसैलाब उमड़ा है, उससे साफ दिखाई देता है कि लोग बदलाव और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और पूरे क्षेत्र में चौधरी पदम सिंह रोड जी के समर्थन में नारे गूंजते रहे। लोगों का कहना था कि ऐसा स्वागत क्षेत्र में बहुत कम देखने को मिलता है।
इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इमलीखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में चौधरी पदम सिंह रोड जी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक ताकत और अधिक बढ़ने वाली है।




