देहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ामनोरंजनहरिद्वार

धनोरा से उठी जय भगवान सैनी के समर्थन की बुलंद आवाज, सैकड़ों ग्रामीण बोले— “निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिले भाजपा का टिकट”

 

 

कलियर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो चुका है। इसी बीच धनोरा गांव से वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया। गांव में आयोजित बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा नेतृत्व इस बार ऐसे कर्मठ, ईमानदार और वर्षों से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दे, जिसने हर परिस्थिति में पार्टी की विचारधारा और संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया हो।

ग्रामीणों ने कहा कि जय भगवान सैनी लंबे समय से भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में जनता और संगठन के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कभी पद की इच्छा नहीं रखी, बल्कि हमेशा संगठन को मजबूत करने और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी। ऐसे समर्पित कार्यकर्ता को यदि पार्टी मौका देती है तो कलियर विधानसभा में भाजपा पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

 

बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि “हम तन, मन और धन से जय भगवान सैनी के साथ हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यदि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला तो कलियर विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान होगा और हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।”

 

इस दौरान जय भगवान सैनी ने सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देती है तो वह इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना होगी।

 

जय भगवान सैनी ने कहा, “मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं। यदि पार्टी मुझे अवसर देती है तो कलियर विधानसभा की तस्वीर और तकदीर बदलने का पूरा प्रयास करूंगा। हर वर्ग के सम्मान, हर गांव के विकास और हर परिवार की खुशहाली के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।”

 

कार्यक्रम के समापन पर पूरा धनोरा गांव “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय भाजपा” और “जय भगवान सैनी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों का उत्साह और एकजुटता इस बात का संकेत दे रही थी कि जय भगवान सैनी के समर्थन में क्षेत्र में एक मजबूत जनभावना बनती दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button