रुड़की। कलियर विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक पद पर चुनाव लड़ चुके सम्मानित जय भगवान सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर हकीमपुर स्थित एक होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलियर विधानसभा के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जय भगवान सैनी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश गिरि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

कलियर विधानसभा के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता डॉ. तेज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “जय भगवान सैनी के नेतृत्व में कलियर विधानसभा वर्ष 2027 में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।”
वहीं कलियर विधानसभा के तेज-तर्रार वरिष्ठ नेता एवं बेल्डा सहकारी समिति के डायरेक्टर संजय बाजूहेड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से जय भगवान सैनी को अपना आशीर्वाद देकर टिकट देगी और सभी कार्यकर्ता जी-जान से मेहनत कर एक कमल का फूल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भेजेंगे।

इमलीखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज सैनी ने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि भाजपा जय भगवान सैनी को टिकट देती है, तो इस बार कलियर विधानसभा में भारी मतों से जीत दर्ज कर परचम लहराया जाएगा।
वहीं सैनी महासभा के अध्यक्ष अंकित सैनी ने पूर्ण समर्थन देते हुए जय भगवान सैनी को मजबूती से साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर हिंदूवादी नेता विजेंद्र सैनी ने कहा कि “यदि भारतीय जनता पार्टी जय भगवान सैनी को टिकट देती है, तो कलियर विधानसभा में कमल का फूल खिलना तय है।”
कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह साफ संदेश दिया कि जय भगवान सैनी को लेकर कलियर विधानसभा में जबरदस्त उत्साह और एकजुटता दिखाई दे रही है।




