उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

सुभाष नगर मंडल में भव्य रक्षा सूत्र कार्यक्रम, मुनीष सैनी के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में विधानसभा संयोजक मुनीष सैनी के नेतृत्व में भव्य रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और पूरा परिसर रक्षाबंधन के उत्साह एवं उमंग से सराबोर नजर आया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट पहुंचे। उनके साथ राज्य मंत्री आदेश सैनी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आदित्य रोड, गढ़वाल सभा अध्यक्ष जोशी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा सूरज नेगी, जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव सैनी, जिला मंत्री प्रतिभा चौहान और जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों का कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। वहीं नन्ही बच्चियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चियों की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

विधानसभा संयोजक मुनीष सैनी ने कहा कि रक्षा सूत्र कार्यक्रम केवल रक्षाबंधन पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में प्रेम, विश्वास, सम्मान और भाईचारे की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक आयोजन की सफलता में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट सहित सभी अतिथियों, महिलाओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान पंकज पाल, सुरेश सैनी, धीरज सैनी, आरती बोखंडी, सुनीता गोस्वामी, सरिता, सविता, सुमन दयाल, मेघा, कविता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button