उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

रोमा सैनी को टिकट मिला तो कलियर में लहर बनेगी” — युवा नेता सौरभ सैनी का बड़ा दावा

कलियर विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच युवा नेता सौरभ सैनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रोमा सैनी को अपना प्रत्याशी बनाती है, तो पार्टी की जीत की संभावनाएं काफी मजबूत हो जाएंगी।

 

सौरभ सैनी ने कहा कि रोमा सैनी पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज़ उठाती रही हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ है, जिसका लाभ भाजपा को चुनाव में मिल सकता है।

 

उन्होंने कहा कि आज कलियर की जनता केवल चुनावी वादे नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाला नेतृत्व चाहती है। रोमा सैनी ने जनता के सुख-दुख में हमेशा अपनी भागीदारी निभाई है और यही वजह है कि क्षेत्र में उनके समर्थन का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

 

सौरभ सैनी ने दावा किया कि यदि भाजपा रोमा सैनी को उम्मीदवार बनाती है, तो कार्यकर्ताओं और आम जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा तथा कलियर विधानसभा में भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

 

उनके इस बयान के बाद कलियर विधानसभा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें भाजपा के टिकट वितरण पर टिकी हैं कि पार्टी किस चेहरे पर अपना भरोसा जताती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button