पिरान कलियर। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही पिरान कलियर विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच अब चीनू पंडित ने भी अपनी दावेदारी पेश कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

चीनू पंडित की दावेदारी सामने आने के बाद क्षेत्र में नई राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। उनके समर्थकों का मानना है कि इस बार कलियर विधानसभा की जनता बदलाव के मूड में है और चीनू पंडित को व्यापक जनसमर्थन मिल सकता है। समर्थक तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि यदि उन्हें चुनावी मैदान में उतरने का अवसर मिलता है तो वह भारी मतों से जीत दर्ज कर सकते हैं।

2027 के चुनाव को लेकर अब कलियर विधानसभा में मुकाबला केवल राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं दिखाई दे रहा, बल्कि नए चेहरों और नए दावेदारों की सक्रियता भी चुनावी समीकरणों को रोचक बना रही है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि चीनू पंडित अपनी दावेदारी को कितने बड़े जनसमर्थन में बदल पाते हैं और क्या वह 2027 के चुनाव में कलियर विधानसभा की राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर कर पाएंगे?

फिलहाल कलियर विधानसभा में एक ही चर्चा है—2027 का चुनाव कौन जीतेगा और किसके सिर सजेगा विधायक का ताज?




