धनोरी (हरिद्वार)। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश कार्यालय महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान, धनोरी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के भविष्य, विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय संगठन के संस्थापक अरुण सैनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना रहा।

बैठक में संगठन की सर्वोच्च इकाई राष्ट्रीय समिति ने संस्थापक अरुण सैनी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को देश के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों एवं संगठन के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। इस निर्णय को संगठन के विस्तार और सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय समिति के इस प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया। इनमें उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सैनी एवं सह प्रभारी सोम प्रकाश सैनी, मध्य प्रदेश प्रभारी सुभाष सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष पारस सैनी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज सैनी एवं प्रभारी अमित सैनी, राजस्थान के शहर प्रभारी घनश्याम सैनी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गिरजेश सैनी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष भाविक सैनी तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड प्रदेश संरक्षक सुभाष सैनी (ऋषिकेश), निशांत सैनी सहित विभिन्न राज्यों के संगठनात्मक पदाधिकारियों और सामाजिक योद्धाओं ने भी राष्ट्रीय समिति के निर्णय पर अपनी सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय समिति के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी ने संगठन की भावनाओं और प्रस्ताव के उद्देश्यों को उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष रखते हुए इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की। उन्होंने संगठन की एकजुटता, सामाजिक समरसता और देशभर में समाज को संगठित करने के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में संगठन के संस्थापक अरुण सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैनी, प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सैनी, प्रदेश प्रचारक संजय सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपचंद सैनी, प्रदेश महासचिव अमित सैनी, आदेश सैनी, मनीष सैनी, राजेश सैनी, राकेश सैनी, प्रदेश सचिव देवीचंद सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सैनी, अशोक सैनी, प्रमोद सैनी, प्रधान कुंवरपाल सैनी तथा जिला महासचिव योगेश सैनी सहित अनेक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अरुण सैनी के नेतृत्व में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी। साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और संगठनात्मक विस्तार के कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।




