उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

नगर पंचायत इमलीखेड़ा में कांग्रेस ने बिछाई संगठन की नई बिसात, सादिक मलिक को मिली नगर पंचायत अध्यक्ष की कमान

 

 

इमलीखेड़ा, हरिद्वार। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में कांग्रेस ने संगठन को नई धार देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। जिला कांग्रेस कमेटी, रुड़की ग्रामीण की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। कमेटी में कुल 35 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

सादिक मलिक को नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

नई कार्यकारिणी में सादिक मलिक को नगर पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नासिर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुंतजिर मलिक, शाहकुर्ब मलिक, नवाब मलिक, आमिर मलिक, सादान मलिक और आकाश पाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुर्बान प्रधान को संगठन महासचिव बनाया गया है। वहीं मोहम्मद इंतजार मलिक, मुस्तलीन मलिक (भोला), तालिब मलिक, संजीव कुमार, रजत सैनी और एडवोकेट संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कमेटी में हसीन मलिक, जागीर मलिक, अमिल मलिक, साकिब मलिक, दिलशाद मलिक, हैदर राव और नईम मलिक को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। अरशद मलिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मेहरबान मलिक को कार्यालय प्रभारी/सचिव, चांद अली को मीडिया प्रवक्ता और फिरोज मलिक को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

 

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इमलीखेड़ा में नई कांग्रेस कमेटी के गठन को स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। अब नई टीम के सामने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रभावी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी।

संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर एडवोकेट कुंवर साहिल राणा, जिला महामंत्री (संगठन), जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण, उत्तराखंड के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button